Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

मायावती ने जयंती पर कांशीराम को किया याद, सपा के पीडीए को बताया छलावा

बसपा प्रमुख मायावती रविवार को माल एवेन्यू स्थित केंद्रीय कैम्प कार्यालय में कांशीराम के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद वरिष्ठ नेताओं काे संबाेधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा।

15 Mar 2026

मायावती ने जयंती पर कांशीराम को किया याद, सपा के पीडीए को बताया छलावा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के नक्शेकदम पर चलने वाली बसपा 'बहुजन समाज' के हित कल्याण व उत्थान के लिए असली पार्टी है। जबकि सपा व अन्य विरोधी पार्टियों की कथनी और करनी में भारी अंतर है। ऐसी पार्टियाें के छलवा और दिखावा से सावधानी बरतना जरूरी है।

बसपा प्रमुख मायावती रविवार को माल एवेन्यू स्थित केंद्रीय कैम्प कार्यालय में कांशीराम के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद वरिष्ठ नेताओं काे संबाेधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि दलितों, अन्य पिछड़ों व मुस्लिम समाज आदि का हर स्तर पर शोषण करने वाली पार्टियों में से खासकर सपा व अब इनका पीडीए प्रेम विशुद्ध छलावा है। इनको इन वर्गों व इनके महापुरुषों की याद केवल चुनाव के समय में ही आती है। सरकार बन जाने के बाद वह भी दूसरी पार्टियों की इन वर्गों का तिरस्कार कर देती है। इन पार्टियों का इतिहास है। उन्हाेंने कहा कि मुस्लिम समाज के इन पार्टियों से काफी हद तक अलग होने व ब्राह्मण समाज के भी बसपा से जुड़ने से सपा का राजनीतिक व जातिवादी बैर भाव बढ़ता जा रहा है।

कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बहुजन समाज के लोगों से अपील की है कि इन पार्टियों के हर प्रकार के छलावा व दिखावा से सावधानी बरतना जरूरी है। इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया। वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार भी मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने में देरी कर रही है। बसपा प्रमुख ने कहा कि देश में संविधान के अनुसार समतामूलक समाज तैयार करने के मामले में उनका योगदान ऐतिहासिक है और इस कारण वे लोगों के दिलों में बसते हैं। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बहुजन समाज के लोग बसपा मूवमेंट से जुड़कर मिशनरी अम्बेडकरवादी बनें। अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करें।

उल्लेखनीय है कि मायावती के निर्देश पर राजधानी लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर प्रदेश के 12 मंडलों और नोएडा में छह मंडलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगा। राजधानी में आयोजित कार्यक्रम को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मायावती ने जयंती पर कांशीराम को किया याद, सपा के पीडीए को बत
बसपा प्रमुख मायावती रविवार को माल एवेन्यू स्थित केंद्रीय कैम्प कार्यालय में कांशीराम के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद वरिष्ठ नेत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News